May 24, 2025
सबसे पहले एक कप ठंडी ताजe दही लें। दही जितनी ताजी होगी, छाछ उतनी स्वादिष्ट बनेगी।
दही में 2 कप ठंडा पानी मिलाएं और मथनी या ब्लेंडर से अच्छे से फेंट लें।
अब इसमें स्वादानुसार सामान्य नमक और चुटकीभर काला नमक मिलाएं। काला नमक पाचन के लिए फायदेमंद होता है।
अब इसमें आधा छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर डालें।
इसमें एक चुटकी हींग को घी में भूनकर डाल सकते हैं, इससे छाछ का स्वाद बढ़ जाता है।
बारीक कटी हरी मिर्च और थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक स्वाद और ताजगी बढ़ाते हैं।
बारीक कटा पुदीना और धनिया डालें। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ सुगंध को भी बढ़ाता है।
अब इसे कुछ देर फ्रिज में रखें या बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा परोसें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा भुना जीरा फिर से छिड़क सकते हैं।
थायराइड के खतरे को टालने के लिए इन सात फलों का करें सेवन