May 12, 2025

बुद्ध पूर्णिमा की शाम जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, दरिद्रता दूर होने के साथ ही खुलते हैं तरक्की के रास्ते

Vivek Yadav

क्यो शुभ है बुद्ध पूर्णिमा

बुद्ध पूर्णिमा का दिन बेहद ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अमावस्या को चन्द्रमा सूर्य से युक्त होने के कारण क्षीण हो जाता है। अमावस्या से धीरे-धीरे बढ़ता हुआ चन्द्रमा पूर्णमासी को पूर्णता प्राप्त करता है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

बुद्ध पूर्णिमा के दिन किया गया विशेष उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

उपाय

आइए जानते हैं इस दिन के चमत्कारी उपाय:

शिव मंत्र का जाप

जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर चल रही है और साथ ही अशुभ घटनाएं घट रही हैं तो ऐसे लोगों को चन्द्रमा को मजबूत करने के लिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। साथ ही उपवास भी रख सकते हैं।

दान का महत्व

बुद्ध पूर्णिमा के दिन उपवास के साथ ही दान का भी विशेष महत्व है। इस दिन सफेद वस्तुओं के दान करने की मान्यता है। खीर का दान काफी विशेष बताया गया है। इससे घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।

घड़ा उपुाय

बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद मिट्टी का घड़ा और पकवानों के भी दान करने की मान्यता है।

मोती धारण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन मोती धारण करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। वहीं, मोती धारण करने के बाद दान जरूर करना चाहिए।

दीपक उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा की शाम पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद वहां पर बैठकर भगवान राम का ध्यान करते हुए श्रद्धा से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए

तुलसी उपाय

ये भी मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन पूरे विधान से माता तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन सुबह और शाम में तुलसी के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए।

धूप में बाहर जाते समय इस तरह करें आंखों की देखभाल