Apr 24, 2025

ब्रश करते समय आप भी करते ये गलतियां? जान लें वरना पछताना पड़ेगा

Vivek Yadav

लगभग सभी लोग सुबह उठते ही सबसे पहले दांतों की सफाई के लिए ब्रश करते हैं।

यह डेली रूटीन का हिस्सा है। लेकिन इस दौरान हम कई ऐसी गलतियां करते हैं जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

एक ही ब्रश

लंबे समय तक एक ही ब्रश का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल, ज्यादा दिनों तक एक ही ब्रश को इस्तेमाल करने से इसके ब्रिस्टल खराब हो जाते हैं जिसकी वजह से दांत अच्छे से साफ नहीं हो पाते हैं।

जल्दबाजी

ब्रश करते समय जल्दबाजी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। इससे दांत तेजी से खराब हो सकते हैं। साथ ही दातों की सफाई भी अच्छे से नहीं हो पाती है।

मुंह धोना

ब्रश करने के बाद लगभग सभी लोग पानी से मुंह धेते हैं। लेकिन कई स्टडी में इसे गलती बताया गया है। ब्रश करने के बाद दांतों की सफाई पानी के बजाय फ्लोराइड युक्त माउथवॉश का प्रयोग करें।

टूथब्रश कहां रखें

अधिकतर लोग टूथब्रश बाथरूम में ही रखते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि, इससे मुंह में कई तरह की बैक्टीरियल समस्याएं हो सकती हैं। ब्रश को बाथरूम से बाहर रखें।

डेंटल फ्लॉस

अगर आप डेंटल फ्लॉस नहीं करते हैं तो इससे आपके दांत कमजोर और खराब हो सकते हैं। इसलिए डेंटल फ्लॉसिंग की रोजाना आदत डाल लें।

जीभ की सफाई

जीभ की सफाई करने से मुंह से दुर्गंध और बैक्टीरियल समस्याएं दूर हो सकती हैं। काफी लोग ब्रश की मदद से भी जीभ की सफाई कर लेते हैं। लेकिन हमेशा टंग क्लिनर से अच्छी तरह से जीभ की सफाई करनी चाहिए।

38 के वरुण धवन की ऐसी है डाइट, फिट रहने के लिए जरूर करते हैं ये काम