Apr 08, 2025

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें ये 5 असरदार एक्सरसाइज, जलन, ड्राइनेस और थकान से भी मिलेगी राहत

Archana Keshri

आंखों की सेहत

आज के दौर में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन इन डिजिटल स्क्रीन का लंबे समय तक इस्तेमाल हमारी आंखों की सेहत पर बुरा असर डालता है। आंखों में जलन, थकान, सूखापन, पानी आना और चश्मा लगने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।

आंखों की देखभाल

ऐसे में आंखों की देखभाल के लिए कुछ आसान और प्रभावी योगासन व एक्सरसाइज को अपनाना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी एक्सरसाइज और योग क्रियाएं, जो आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती हैं:

पामिंग (Palming)

यह एक सरल लेकिन बहुत ही प्रभावी तरीका है आंखों को तुरंत आराम देने का। यह एक्सरसाइज आंखों की थकावट दूर करने में मदद करती है और आंखों को गर्माहट देकर सुकून पहुंचाती है। (कैसे करें: अपनी दोनों हथेलियों को आपस में रगड़कर गर्म करें। फिर उन्हें धीरे से बंद आंखों पर रखें। कुछ देर गहरी सांस लेते हुए आराम करें।)

पलक झपकाना (Blinking)

पलक झपकाना (Blinking) लंबे समय तक स्क्रीन देखने से पलक झपकाना कम हो जाता है, जिससे आंखें सूखने लगती हैं। यह आंखों को नम बनाए रखने में सहायक है और ड्राई आई सिंड्रोम से बचाता है। (कैसे करें: हर घंटे में कम से कम 10-15 बार तेजी से पलकें झपकाएं। यह आदत बनाएं, खासकर स्क्रीन पर काम करते समय।)

आंखों को गोल घुमाना (Eye Rotation)

यह एक्सरसाइज आंखों की मांसपेशियों को लचीला बनाती है। यह आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और तनाव को कम करता है। (कैसे करें: आंखों को धीरे-धीरे पहले दाईं ओर, फिर बाईं ओर गोल-गोल घुमाएं। ऊपर-नीचे और तिरछी दिशाओं में भी घुमाने का अभ्यास करें। यह प्रक्रिया 5-10 बार दोहराएं।)

भ्रामरी प्राणायाम (Bhramari Pranayama)

यह एक श्वास तकनीक है जो आंखों के साथ-साथ मस्तिष्क को भी शांत करती है। तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और आंखों को गहरा आराम मिलता है। (कैसे करें: आरामदायक स्थिति में बैठें। गहरी सांस लें और 'हम्म्म' की ध्वनि के साथ धीरे-धीरे छोड़ें। यह प्रक्रिया 5-7 बार दोहराएं।)

20-20-20 नियम

यह नियम खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो दिनभर स्क्रीन पर काम करते हैं। यह आंखों की थकावट को दूर करता है और दृष्टि को लंबी अवधि तक स्वस्थ बनाए रखता है। (कैसे करें: हर 20 मिनट के बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट (लगभग 6 मीटर) दूर किसी वस्तु को देखें।)

गर्मी में क्यों खाना चाहिए खीरा? कितना प्रतिशत होता है पानी