Apr 21, 2025
गर्मियों में ऐसे आटे की रोटी खानी चाहिए जो शरीर को ठंडक दे और आसानी से पच जाए।
गर्मियों में ज्वार, चने और रागी के आटे से बनी रोटियां खानी चाहिए। इन आटों की तासीर ठंडी होती है, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है और सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
जौ का आटा शरीर को ठंडक देता है, डाइजेशन के लिए अच्छा होता है और फाइबर से भरपूर होता है।
बाजरे का आटा शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और पाचन में मदद करता है।
मक्के का आटा हल्का और स्वादिष्ट होता है। ये शरीर को ठंडक देता है।
रागी के आटे में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। ये ठंडक देने वाला और बहुत ही हेल्दी होता है।
समा के चावलों से बना आटा भी बेहद हेल्दी रहता है। गर्मियों में समा के चावल के आटे से बनी रोटियां भी खानी चाहिए।
अगर आप चाहें तो गेहूं के आटे में एक चौथाई इन सभी अनाजों के मिक्स आटे को अच्छे से मिलाएं और उसकी रोटियां बनाएं। मिक्स आटे से बनी रोटियां बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी रहती हैं।
बाजार में बिक रहे कार्बाइड से पके आम, इन तरीकों से तुरंत करें पहचान