May 23, 2025
पूरे दिन भर एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी होता है।
लेकिन इससे भी जरूरी यह होता है कि आप नाश्ते में ऐसी चीजों का सेवन करें जो हेल्दी हो और आपको दिनभर एनर्जेटिक रखे। आइए जानते हैं:
सुबह नाश्ते में अंडा का सेवन जरूर करना चाहिए। एक अंडे में करीब 75 कैलोरी, 6 ग्राम प्रोटीन और करीब 5 ग्राम हेल्दी फैट होता है।
इसके अलावा भी अंडे में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। ये हार्ट, वजन, दिमाग से लेकर आंखों तक के लिए फायदेमंद है।
कार्बोहाइड्रेट से भरपूर ओटमील के सेवन से शरीर को ताकत मिलती है। इसके साथ ही ये शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है। इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पेट को देर तक भरा रखने में मदद करता है।
ओटमील के सेवन से हृदय स्वास्थ्य में सुधार, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल, पाचन में सुधार, त्वचा और थायराइड से लेकर रोग प्रतिरोधक क्षमता तक को बढ़ाने में मदद करता है।
सुबह में नाश्ते में फलों का भी सेवन करना चाहिए। फलों के सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। सुबह के वक्त कीवी, बेरीज, एवोकाडो, सेब, संतरा और केला जैसे फलों के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है।
फल में ढेरों विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो पूरे शरीर के लिए फायदे होते हैं।
सुबह के वक्त भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए साथ ही नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं। ये शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।
सुबह के वक्त नाश्ते में बादाम या मूंगफली बटर को टोस्ट पर लगाकर खाने से भी शरीर को एनर्जी मिलती है। इसमें हेल्दी फैट और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है।
घर में आती है नकारात्मकता और होने लगती है कलह, भूलकर भी न लगाएं ये तुलसी का पौधा