Jun 10, 2025

बर्फ से चेहरे की मसाज करने पर मिलते हैं ये फायदे

Neha singh

रोजाना आइस मसाज करने से स्किन की लोच (elasticity) बनी रहती है। इससे झुर्रियां आने की संभावना कम होती है।

चेहरे पर बर्फ लगाने से चेहरा टाइट रहता है। स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखने के लिए आपको चेहरे पर बर्फ लगानी चाहिए।

चेहरे पर बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इतना ही नहीं बर्फ से मसाज करने से त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है।

आइस मसाज करने से स्किन की रेडनेस कम होती है। इसके साथ ही पिंपल्स और एक्ने की समस्या धीरे-धीरे ठीक होने लगती है।

डार्क सर्कल्स से परेशान लोगों को आइस क्यूब से मसाज करना चाहिए। इससे आंखों के नीचे की सूजन कम होती है।

बड़े पोर्स की वजह से स्किन ऑयली हो जाती है। इसमें गंदगी भर सकती है। आइस मसाज पोर्स को छोटा करने में मदद करता है।

धूप में ज्यादा समय बिताने से सनबर्न हो सकता है। आइस मसाज से सनबर्न की जलन और रेडनेस कम होती है।

एक साफ बर्फ का टुकड़ा लें और उसे मुलायम कपड़े में लपेट लें। अब हल्के हाथों से इसे चेहरे और गर्दन पर गोलाई में मसाज करें।

दिल पर लगे चोट पर मरहम की तरह काम करेंगी ये 10 शायरी