May 25, 2025

गर्मी में गोंद कतीरा क्यों खाना चाहिए, यहां जानिए 7 फायदे

Naveen Prajapati

गोंद कतीरा के फायदे

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक बॉडी कूलेंट है, जो गर्मी से होने वाले नुकसान से बचाता है और शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने में मदद करता है।

डिहाइड्रेशन

गर्मी में पसीना अधिक निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसे शरबत या दूध में मिलाकर पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

शरीर की गर्मी शांत

गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। यह लू या हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है।

पाचन के लिए अच्छा

गोंद कतीरा फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

त्वचा को चमकदार बनाए

गोंद कतीरा में एंटीऑक्सीडेंट्स और त्वचा को ठंडक देने वाले तत्व होते हैं, जो गर्मी में पसीने और स्किन प्रॉब्लम्स को कम करते हैं।

इम्यूनिटी मजबूत

गोंद कतीरा में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं।

पेशाब में जलन

गर्मियों में पेशाब में जलन और इंफेक्शन की समस्या होती है। गोंद कतीरा इसका बेहतरीन घरेलू इलाज है, क्योंकि यह मूत्र मार्ग को ठंडक देता है।

एनर्जी और थकान दूर होगी

गोंद कतीरा शरीर को अंदर से ठंडक के साथ एनर्जी भी देता है, जिससे दिनभर तरोताजा महसूस होता है।

क्या शुगर पेशेंट्स खा सकते हैं आम? जानें डॉक्टरों की राय