Jul 04, 2025
अक्सर लोग व्रत के दौरान साबूदाने से कई तरह के डिश बनाते हैं। कई लोग इसे ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं।
साबूदाने से बनी खीर, नमकीन खिचड़ी, वड़ा आदि बहुत स्वादिष्ट होते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर आहार है।
इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटी ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
साबूदाना में विटामिन-के, आयरन, कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो हड्डियों के लिए लाभदायक है।
मजबूत हड्डियों के लिए आप नियमित रूप से साबूदाना का सेवन कर सकते हैं। यह हड्डियों के विकास में हेल्प करता है।
साबूदाना में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है।
यह शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकता है। अगर आप एनीमिया के शिकार है, तो साबूदाने को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
साबूदाने में मौजूद पोटैशियम के खून जमने की जोखिम को कम करता है। इसके सेवन से खून का प्रवाह शरीर के हिस्सों में बढ़ सकता है।
सुबह खाली पेट अमरूद की पत्ती चबाने के 7 फायदे