Jun 22, 2025
दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। यह पाचन, हड्डियों को मजबूत और त्वचा के लिए बहुत अच्छी होती है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव करते हैं।
दही पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी12, और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा कुछ दही में विटामिन डी भी मिलाया जाता है।
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स यानी अच्छे बैक्टीरिया आंतों की सेहत सुधारते हैं। एक हफ्ते में गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं में सुधार देखा जा सकता है।
दही का सेवन खून को साफ करता है और त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है।
दही में कैल्शियम और विटामिन D होता है, जो हड्डियों के लिए लाभकारी है।
दही प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है। जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करती है।
काले चने में पाए जाते हैं ये 7 पोषक तत्व, यहां देखें पूरी लिस्ट