Jul 22, 2025

रात में सोने से पहले तलवों पर तेल लगाने से क्या होता है?

Vivek Yadav

कई ऐसी छोटी-छोटी चीजें हैं जो कई सारी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करती हैं जिसमें से एक है तलवे में तेल से मालिश।

आयुर्वेद के अनुसार रात में सोने से पहले तलवों पर तेल लगाने से कई लाभ मिलते हैं।

तलवे पर मालिश की परंपरा आज से नहीं बल्कि सदियों पुरानी है। आज भी काफी लोग कई समस्याओं में ऐसा करते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे?

रात में सोने से पहले पैरों की मालिश करने से एक नहीं कई फायदे मिलते हैं।

1- बेहतर नींद

रात में सोने से पहले सरसों के तेल से तलवों की मालिश करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे मसल्स को आराम मिलता है और बेहतर नींद आती है।

2- दर्द से राहत

तलवों पर सरसों के तेल से मालिश करने से दर्द से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, सरसों के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण अच्छी मात्रा में होते हैं जो दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

3- ब्लड सर्कुलेशन

तलवों में सरसों के तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

4- मॉइश्चर

तलवों की मालिश से त्वचा मॉइश्चर रहती है। सरसों के तेल में ऐसे गुण होते हैं जो स्किन को मुलायम रखते हैं और ड्राइनेस की समस्या से निजात दिलाते हैं।

5- एकाग्रता

तलवों की मालिश दिमाग के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता हैं। यह मानसिक थकान को दूर कर मस्तिष्क की नसों को आराम करता है। इससे फोकस और याददाश्त की क्षमता में सुधार होता है।

मानसून में वॉकिंग करने से मिलते हैं ये हेल्थ बेनिफिट्स