Jun 27, 2025
खूबसूरती निखारने के लिए कई महिलाएं आज भी बाजार के प्रोडक्ट की बजाए घरेलू नुस्खे अपनाना पसंद करती हैं।
भारतीय रसोई में कई ऐसी चीजें होती हैं जो सेहत से लेकर स्किन तक के लिए फायेदमंद होती हैं, इनमें से एक है बेसन।
बेसन को चेहरे पर कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आप स्क्रब से लेकर फेस पैक भी बना सकते हैं।
सही तरीके से इसे इस्तेमाल किया जाए तो ये किसी भी केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट से ज्यादा फायदा स्किन को दे सकता है।
बेसन प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है। इसे लगाने से चेहरे की गहराई से सफाई होती है। तेल और गंदगी हटती है।
अगर आपके चेहरे पर बहुत सारे दाग-धब्बे हैं तो आपको बेसन लगान चाहिए। इससे ये निशान धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं।
बेसन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये मुंहासों के बैक्टीरिया को मारते हैं। दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं।
गर्मियों में टैनिंग होना आम समस्या है। रोजाना बेसन लगाने से टैनिंग दूर होती है। इसे आप चेहरे से लेकर शरीर पर लगा सकते हैं।
क्या है ‘सोशल जेट लैग’ और क्यों तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं युवा? कहीं आप तो नहीं हैं इसके शिकार