Healthy Kidney का सीक्रेट, ये 7 फूड्स रखते हैं दुरुस्त

Jul 31, 2025, 01:37 PM
Photo Credit : ( Freepik )

किडनी शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने, ब्लड को साफ करने और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस को बनाए रखने में मदद करती है।

Photo Credit : ( Freepik )

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते किडनी को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन से फूड्स हैं जो किडनी को स्वस्थ रखते हैं।

Photo Credit : ( Freepik )

1- लाल मिर्च

कम पोटेशियम और ज्यादा विटामिन-सी, ए से भरपूर लाल शिमला मिर्च किडनी के लिए फायदेमंद होती है।

Photo Credit : ( Unsplash )

2- फूलगोभी

विटामिन-सी, फोलेट और फाइबर किडनी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं और ये तीनों तत्व फूलगोभी में अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

Photo Credit : ( Unsplash )

3- सेब

सेब के फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स किडनी को डिटॉक्स करने और सूजन कम करने में मदद करते हैं।

Photo Credit : ( Unsplash )

4- ग्रीन टी

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो किडनी की सूजन को करने के साथ ही इसके पूरे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

Photo Credit : ( Unsplash )

5- जैतून का तेल

किडनी के लिए जैतून का तेल भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट्स होते हैं जो किडनी को ठीक से काम करने में मदद करते हैं।

Photo Credit : ( Unsplash )

6- प्याज

प्याज में एसिलिन और क्वेरसेटिन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो किडनी के लिए फायदेमंद होते हैं।

Photo Credit : ( Unsplash )

7- लहसुन

किडनी के लिए लहसुन बेहद ही फायदेमंद है। इसमें सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं जो किडनी के सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

Photo Credit : ( Unsplash )