May 19, 2025

गर्मी में ये 7 ड्रिंक न सिर्फ हाइड्रेट रखेंगे बल्कि प्राकृतिक रूप से शरीर को डिटॉक्स भी करेंगे

Vivek Yadav

गर्मी के मौसम में शरीर हाइड्रेट रखना बेहद ही जरूरी है। ऐसे में यहां कुछ ड्रिंक्स बताए गए हैं जो न सिर्फ हाइड्रेट रखेंगे बल्कि शरीर को डिटॉक्स भी करेंगे।

1. खीरा और पुदीना डिटॉक्स वॉटर

ये दोनों शरीर को ठंडा रखने के साथ ही सूजन को भी कम करने में मदद करते हैं। साथ ही बॉडी को डिटॉक्स भी करते हैं। नियमित सुबह पीने से लाभ मिल सकता है।

2. नींबू-पुदीना

गर्मी के मौसम में दोनों के सेवन से बॉडी हाइड्रेट रहती है और साथ ही शरीर डिटॉक्स होता है। इसके अलावा विटामिन सी की कमी भी दूर हो सकती है।

3. नारियल पानी और तुलसी

ये इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होते हैं जिसके सेवन से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। इसके साथ ही इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

4. तरबूज

तरबूज में भी पानी की मात्रा काफी अधिक होती है जिसके चलते ये शरीर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

5. सौंफ का पानी

शरीर के अंदर से अगर गंदगी को साफ करना है तो सौंफ का पानी लाभ पहुंचा सकता है। इसके साथ ही ये पाचन को भी सुधारने में मदद करता है।

6. आम पन्ना

गर्मी के मौसम में आम का सेवन लोग खूब करते हैं। आम पन्ना लू से बचाता है और साथ ही पाचन को भी सुधारता है।

7. ग्रीन टी

शरीर को तेजी से डिटॉक्स करना है तो ग्रीन टी का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही ये मेटाबोलिज्म बढ़ाने और वजन घटाने में भी मदद करता है।

अध्यात्म की राह पर भी चल कर मिल सकती है सफलता, अपने बच्चों को जरूर सिखाएं ये 10 बातें