Aug 20, 2025
वर्तमान समय टेक्नोलॉजी का और ऐसे में लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन है और लोग सोशल मीडिया पर भी खूब समय बिताते हैं।
छोटे हों या बड़े हर किसी कोई रील्स देखता है। काफी लोग तो ऐसे हैं जो घंटों रील्स देखते रहते हैं।
रील्स देखने में जितना मजा आता है, उससे कहीं ज्यादा समय की बर्बादी होती है।
ऐसे में यहां कुछ उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से आप इसे छुटकारा पा सकते हैं।
सबसे पहले यह तय करें कि आपको दिन भर में फोन का इस्तेमाल कितनी देर करना है। जब जरूरी हो तभी इसका यूज करें।
जब कोई काम कर रहे हों तो इस दौरान फोन को अपने से थोड़ी दूर पर रखें। दरअसल, काम के दौरान भी रील्स या फिर सोशल मीडिया पर लोग घंटों समय बिता देते हैं।
रील्स की लत को छुड़ाने के लिए किताबें काम आ सकती है। जिस विषय में आपका मन लगता है उससे संबंधित किताबें पढ़ें।
रील्स से छुटकारा पाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है अपने परिवार के साथ समय बिताएं।
अगर घर में बच्चे हैं तो उनके साथ खुद को बिजी रखें। कोई एक्टिविटी करवाएं या फिर किसी खेल में उनके साथ भाग लें।
जब रील्स देखने का मन करे तो इस दौरान गार्डेनिंग कर सकते हैं। इससे आपके घर की शोभा भी बढ़ेगी और साथ ही रील्स से धीरे-धीरे छुटकारा भी मिल जाएगा।
अगर आपको सुबह बेड से उठते ही और शाम को बेड पर जाते ही रील्स देखने की लत है तो अपने इस समय को योग और मेडिटेशन में लगाएं। (डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।)
भारत की पहली स्वदेशी मिसाइल का नाम पता है, कब बनाई गई थी?