Aug 20, 2025

भारत की पहली स्वदेशी मिसाइल का नाम पता है, कब बनाई गई थी?

Vivek Yadav

भारत के आधुनिक हथियारों की ताकत पूरी दुनिया देख चुकी है। खासकर पाकिस्तान तो इससे अच्छी तरह से वाकिफ है।

हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के अत्याधुनिक हथियारों ने जिस तरह से पाकिस्तान में तबाही मचाई उससे देश की ताकत में और भी ज्यादा इजाफा हुआ है।

वर्तमान समय में भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शक्तिशाली देश है जिसके पास बैलिस्टिक, क्रूज, एंटी-शिप और वायु रक्षा मिसाइलें शामिल हैं।

भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है जिनके पास परमाणु हथियार, बैलिस्टिक मिसाइल और पनडुब्बी-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल है।

लेकिन क्या आपको पता है कि भारत ने पहली स्वदेशी मिसाइल कौन सी बनाई थी। नहीं तो आइए जानते हैं:

भारत की पहली स्वदेशी मिसाइल 'पृथ्वी' है जिसे 1988 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था।

यह एक सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है।

भारत ने इसे एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (IGMDP) के तहत विकसित किया था।

इसे मुख्य रूप से इंडियन आर्मी के लिए डिजाइन किया गया था। पृथ्वी मिसाइल परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम है। पृथ्वी मिसाइल बनाने की शुरुआत 1983 में हुई।

ऑफिस हो या फिर बिजनेस, यह 9 आदतें कामयाब बनाने में करेंगी मदद