Apr 28, 2025
गर्मी के मौसम में एक-कूल के बजाय प्राकृतिक तरीके से भी कमरे को ठंडा रखा जा सकता है।
कुछ ऐसे पौधे हैं जो कमरे को गर्मी के मौसम में ठंडा रखने का काम करते हैं साथ ही ये वातावरण को भी शुद्ध करते हैं।
जहां स्नेक प्लांट होता है वहां का वातावरण शुद्ध रहता है और साथ ही ये ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ाता है जिसके चलते आसपास के तापमान में कमी आती है।
हवा से जहरीले तत्वों को दूर करने के साथ ही पीस लिली जहां होता है वहां ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ता है जिसके चलते कमरा ठंडा रहता है।
मनी प्लांट भी जहां होता है वह स्थान ठंडा रहता है। साथ ही मनी प्लांट हवा को शुद्ध रखता है।
रबर प्लांट को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। ये भी कमरे को ठंडा रखने के साथ ही हवा को साफ करने में मदद करता है।
एलोवेरा के पौधे हवा में नमी छोड़ते हैं जो नेचुरल ह्यूमिडिफायर के रूप में काम करते हैं जिससे कमरा ठंडा रहता है। साथ ही ये प्रदूषित कणों को साफ करते हैं।
ऐरेका पाम भी जहां होता है वहां के वातावरण को ठंडा रखता है। इसके साथ ही ये वातावरण से प्रदूषित कणों और डस्ट को साफ करता है।
गर्मी के मौसम में कमरे को ठंडा रखने के लिए फिकस ट्री लगा सकते हैं। फिकस ट्री हवा के प्रदूषित कणों को साफ करने का काम करता है।
गर्मी में काढ़ा पी सकते हैं या नहीं? जानें इसके फायदे और नुकसान