Sep 02, 2025

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं ये सात फल

Vivek Yadav

आज के समय में काफी लोग ऐसे हैं जो दिल से जुड़ी कई सारी समस्याओं से परेशान हैं। ऐसे में कुछ फल हैं जो दिल को सेहतमंद रखते हैं।

केला

केला में पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो हार्ट के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में इसके सेवन से दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है।

सेब

सेब भी दिल के लिए फायदेमंद बताया गया है। सेब में फाइबर, पेक्टिन और विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

एवोकाडो

एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ई, फाइबर और पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है।

संतरा

संतरा विटामिन सी का मुख्य स्रोत होता है साथ ही इसमें फ्लेवोनॉयड्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो दिल को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। ये LDL को कम करने और HDL को बढ़ाने में मदद करता है।

अंगूर

अंगूर में रेसवेराट्रॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करने का काम करता है। साथ ही ये दिल जुड़ी अन्य कई समस्याओं में भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

नाशपाती

नाशपाती में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है जो दिल की सेहत के लिए लाभकारी है। इसमें पेक्टिन पाया जाता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकता है।

अनानास

ब्रोमेलिन और विटामिन सी रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने में मदद करते हैं जो अनानास में अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

प्याज खाने से गट हेल्थ में कैसे होता है सुधार, जानिए