Jul 03, 2025

आम के पत्तों के 7 चमत्कारी फायदे, जिन्हें जानकर आप रह जाएंगे हैरान

pushpendra kumar

आम के पत्तों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में आम के पत्तों का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है।

आम के पत्तों में टैनिन्स और एंथोसायनिन होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

आम के पत्ते एसिडिटी, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं में राहत देते हैं। इनकी चाय पाचन को दुरुस्त करती है।

आम के पत्तों का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।

दमा, ब्रोंकाइटिस और खांसी जैसी समस्याओं में आम के पत्तों का काढ़ा लाभदायक होता है। यह बलगम को निकालने में मदद करता है।

इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं।

आम के सूखे पत्तों को पीसकर उसका पाउडर सुबह खाली पेट पानी के साथ लेने से पथरी की समस्या से राहत मिलती है।

आम के पत्तों को पीसकर चेहरे पर लगाने से मुंहासे और दाग-धब्बे की समस्या से राहत मिलती है।

यह केवल सामान्य जानकारी है। इनके इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट के जरूर सलाह लें।

मानसून में बालों की देखभाल: इन घरेलू उपायों से करें हेयर फॉल कंट्रोल