Apr 27, 2025
जीरे में कई पोषक तत्व और औषधीय गुण होते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। जीरा खाने से पाचन तंत्र मजबूत, वजन कम, इम्यूनिटी बूस्ट और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
जीरा में थाइमोल नामक तत्व होता है, जो पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है। इससे गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
जीरा पानी या भुना हुआ जीरा मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्निंग में मदद करता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक है।
जीरा में आयरन, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं।
जीरा टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है।
जीरे में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को ग्लोइंग और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
जीरा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे हार्ट रोग का खतरा कम होता है।
जीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मददगार होते हैं।
मेडिटेशन करने से मिलते हैं ये 8 जबरदस्त फायदे