Jul 03, 2025

दिखने में छोटा लेकिन बड़े काम का, खाली पेट लहसुन खाने के 10 लाभ

Vivek Yadav

सुबह के वक्त खाली पेट कच्चा लहसुन खाना एक प्राचीन और प्रभावी उपाय है। आयुर्वेद लहसुन किसी दवा से कम नहीं समझता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

आइए जानते हैं खाली पेट लहसुन खाने से सेहत को कैसे फायदे मिलते हैं?

1- इम्यूनिटी

खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। खासकर मानसून के मौसम में जरूर खाना चाहिए।

2- हार्ट के लिए

लहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

3- डिटॉक्सिफिकेशन

लहसुन लिवर को साफ करने में मदद करता है, जिससे शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं।

4- वजन

लहसुन का सेवन भूख को नियंत्रित करता है और साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

5- एंटीबैक्टीरियल गुण

एंटीबैक्टीरियल गुण से भरपूर लहसुन सुबह खाली पेट खाने से सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से छुटकारा मिल सकता है।

6- त्वचा के लिए

खाली पेट लहसुन के सेवन खून साफ होता है जिससे मुंहासे और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही इससे त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है।

7- पाचन

सुबह खाली पेट लहसुन के सेवन से पाचन एंजाइम सक्रिय रहते हैं, जिससे भोजन आसानी से पचता है और गैस-कब्ज जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं।

8- कैंसर से करे बचाव

कई स्टडी में बताया जा चुका है कि लहसुन में एंटी-कैंसर गुण होते हैं, जो कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

9- तनाव में आएगा काम

सुबह खाली पेट लहसुन के सेवन से तनाव को कम किया जा सकता है। साथ ही ये बेहतर नींद में भी लाभकारी साबित हो सकता है।

10- जोड़ों का दर्द होगा दूर

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और गठिया से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं और ये लहसुन में अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

5 मिनट में स्ट्रेस कैसे करें दूर? जानिए साइकोलॉजिकल ट्रिक्स