Jun 20, 2025

21 जून को ही क्यों मनाते हैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस?

Nitesh Dubey

21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। भारत में बड़े पैमाने पर योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाखापत्तनम में योग करेंगे।

इस बार योग दिवस की थीम 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ' है। यह थीम 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य' के विचार को बढ़ावा देती है। इसका अर्थ है स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य के लिए हमारे ग्रह और हम सभी की सेहत आपस में जुड़े रहें।

आप लोग जानना चाहते हैं कि आखिर में 21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है?

दिसंबर 2014 में रखा गया था प्रस्ताव

दिसंबर 2014 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव रखा गया था, जिसका 175 देशों ने समर्थन किया था।

21 जून को क्यों मनाते हैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस?

यूएन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा हुई तो तारीख रखने की जिम्मेदारी भारत को मिली थी।

21 जून क्यों चुना गया?

21 जून उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा समय तक धरती पर पड़ती है। ज्योतिष और आध्यात्म की दृष्टि से भी इस दिन का खास महत्व होता है।

आदियोगी भगवान शिव ने शिष्यों को सिखाया था योग

ऐसी मान्यता है कि आदियोगी भगवान शिव ने इसी दिन अपने शिष्यों को योग का ज्ञान देना शुरू किया था। इसीलिए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं।

धूमधाम से मनाया जाता है योग दिवस

पिछले 11 साल से देश के सभी राज्यों में धूमधाम से योग दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई देशों में योग दिवस मनाया जाता है।

जानें, कौन है देश का सबसे अमीर विधायक