May 07, 2025

'ऑपरेशन सिंदूर' की कहानी बताने वाली कौन हैं लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी?

Vivek Yadav

22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान से ले लिया है।

भारत ने पाकिस्तान के 9 जगहों पर आतंकी ठिकानों को तबाह किया है। इस ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखा गया।

आतंकी संगठन पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी दुनिया को भारतीय सेना की महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया।

कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर ऑफिसर हैं।

फिलहाल वो सिग्नल कोर में सेवा दे रही हैं। वो इंडियन आर्मी की पहली महिला अफसर हैं जो आर्मी के ट्रेनिंग एक्सरसाइज 'एक्सरसाइज फोर्स 18' प्रोग्राम को लीड कर रही हैं।

एक्सरसाइज फोर्स 18 प्रोग्राम अब तक का सबसे बड़ा विदेशी सैन्य अभ्यास है जिसमें भारत, जापान, चीन, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल थे।

कर्नल सोफिया कुरैशी गुजरात के वडोदरा की रहने वाली हैं और उन्होंने बायोकेमिस्ट्री से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

सोफिया के पति मेकेनाइज्ड इन्फ्रेंट्री में आर्मी ऑफिसर हैं। वहीं, उनके दादा भी सेना में थे।

इसके साथ ही साल 2016 में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में सेना की टुकड़ी की नेतृत्व करने वाली सोफिया कुरैशी पहली महिला अधिकारी बनी थीं।

भारत ने पाकिस्तान के किन 9 जगहों पर किया एयर स्ट्राइक, देखें तबाही की तस्वीरें