हाथी अपनी विशालकाय आकृति और बुद्धिमानी के लिए जाने जाते हैं।
हाथियों की कितनी उम्र होती है, इसका जवाब ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता है। आइए जानते हैं कि एक हाथी की उम्र कितनी होती है।
औसतन एक हाथी 70 साल तक जिंदा रहता है। अधिकतम उसकी उम्र 75 साल तक ही होती है।
हाथी की सूंड में करीब 40,000 मांसपेशियां होती हैं। इससे वह खाना खाने और पानी पीने का भी काम करता है।
हाथी को लंबी याददाश्त वाला जानवर माना जाता है। वह सालों बाद भी जगह और चेहरों को पहचान सकते हैं।
हाथी अपनी सूंड में 8 लीटर तक पानी भरकर पी जाते हैं।
हाथी के शरीर पर बनी सिलवटें उसे गर्मी के असर से बचाती हैं क्योंकि इनमें पानी जमा होता है।