भारत और पाकिस्तान के पास कितने-कितने परमाणु हथियार?

Photo Credit : ap

रूस के पास दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियारों का जखीरा है। फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) के अध्ययन के अनुसार रूस के पास कुल 5,449 परमाणु हथियार हैं।

Photo Credit : ap

रूस के बाद अगला नंबर अमेरिका का आता है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश के पास दूसरा सबसे बड़ा परमाणु हथियारों का भंडार है। FAS के अध्ययन के अनुसार, अमेरिका के पास 5,277 परमाणु हथियार हैं।

Photo Credit : reuters

दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा परमाणु हथियारों का जखीरा चीन के पास में है। FAS के मुताबिक, चीन के पास 600 से ज्यादा परमाणु हथियार हैं।

Photo Credit : ap

FAS के अनुसार यूरोपीय देश फ्रांस के पास 290 परमाणु हथियार हैं। फ्रांस परमाणु हथियार के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर आता है।

Photo Credit : reuters

यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन दुनिया में परमाणु हथियार रखने के मामले में पांचवें नंबर पर आता है। यूनाइटेड किंगडम के पास 225 परमाणु हथियार हैं।

Photo Credit : ap

भारत परमाणु हथियारों के मामले में दुनिया में छठे नंबर पर आता है। FAS के अनुसार, भारत के पास 180 परमाणु हथियार हैं।

Photo Credit : reuters

भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान दुनिया में परमाणु हथियार रखने के मामले में सातवें नंबर पर है। FAS के अनुसार, पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं।

Photo Credit : reuters

इजरायल परमाणु हथियारों की उपस्थिति को स्वीकार या इनकार नहीं करता। FAS के अनुसार, इजरायल के पास 90 से ज्यादा परमाणु हथियार हैं।

Photo Credit : ap

सबसे आखिर में किम जोंग उन के देश उत्तर कोरिया का नाम आता है। FAS के अनुसार, उत्तर कोरिया के पास 50 से ज्यादा परमाणु हथियार हैं।

Photo Credit : ap