सावन का महीना हरियाली, पूजा-पाठ और सुंदर साज-सज्जा का प्रतीक होता है। खासकर महिलाओं के लिए यह समय ट्रेडिशनल लुक और मेहंदी के बिना अधूरा लगता है।
अगर आप भी इस सावन में अपने फेस्टिव लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो यहां मिलेंगे आपको खास मेहंदी डिजाइन आइडियाज।
बेल (vine) स्टाइल मेहंदी उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो क्लासी और कम भरी हुई डिजाइन पसंद करती हैं। यह हाथों की उंगलियों से शुरू होकर हथेली की ओर जाती है और ट्रेडिशनल लुक को खूबसूरती से निखारती है।
अगर आप तीज या रक्षाबंधन जैसे विशेष त्योहारों पर ब्राइडल लुक पाना चाहती हैं, तो भारी भरकम मेहंदी डिजाइन आजमाएं। इसमें फूल-पत्तियां, जाल और बूटियों का खूबसूरत मेल होता है।
फूलों से प्रेरित मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। सावन के मौसम में लोटस और फ्लोरल पैटर्न आपके पारंपरिक लुक को फ्रेश और फेस्टिव फील देंगे।
सावन में शिव भक्ति की झलक दिखाना चाहते हैं? तो शिव-पार्वती, त्रिशूल या डमरू थीम मेहंदी लगाएं। यह डिजाइन न सिर्फ दिखने में अनोखे होते हैं, बल्कि धार्मिक आस्था को भी दर्शाते हैं।
अरबी स्टाइल मेहंदी सिंपल लेकिन बेहद आकर्षक होती है। बड़े-बड़े फूल और खाली जगहों की बनावट इसे मॉडर्न लुक देती है, जो आज की यंग लड़कियों को काफी पसंद आता है।
हाथों के साथ-साथ पैरों पर भी मेहंदी लगाना ट्रेंड में है। सावन में घुंघरुओं या पायल के साथ फुट मेहंदी का चार्म अलग ही नजर आता है।
मेहंदी लगाने से पहले हाथ अच्छे से धो लें और स्क्रब करें। रात भर मेहंदी रहने दें ताकि रंग गहरा चढ़े।
मेहंदी सूखने के बाद नींबू-शक्कर का घोल लगाएं। मेहंदी हटाने के बाद तुरंत पानी न लगाएं। सरसों के तेल से मसाज करें।