Aug 11, 2025

कजरी तीज के लिए परफेक्ट नेल आर्ट आइडियाज, लाल साड़ी लुक में आएगा निखार

Archana Keshri

कजरी तीज का त्योहार सुहागिनों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक श्रृंगार करती हैं और सजने-संवरने में कोई कमी नहीं छोड़तीं।

अगर आप भी इस तीज पर लाल साड़ी पहनने वाली हैं, तो आपके लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए नेल आर्ट का खास ध्यान रखना जरूरी है।

नेल्स आपके पूरे लुक को कंप्लीट करने का काम करते हैं और अगर उनका डिजाइन आपके आउटफिट से मैच हो, तो बात ही कुछ और होती है।

रेड बेस विद गोल्डन आर्ट

लाल साड़ी के साथ रेड बेस नेल पॉलिश पर गोल्डन ग्लिटर या गोल्डन स्टोन वर्क का कॉम्बिनेशन हमेशा रॉयल लुक देता है। आप इसमें फ्लोरल पैटर्न, ट्राइबल डिजाइन या सिंपल गोल्डन स्ट्रोक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मैट रेड नेल्स

मैट फिनिश नेल पॉलिश इन दिनों काफी ट्रेंड में है। लाल साड़ी के साथ मैट रेड नेल्स का लुक एलीगेंट और क्लासी दिखता है। चाहें तो एक-दो नेल्स पर गोल्डन लाइन या बिंदी डॉट्स का डिजाइन भी जोड़ सकती हैं।

रेड एंड ग्रीन कॉम्बिनेशन

कजरी तीज में हरे रंग का भी खास महत्व है। ऐसे में आप रेड और ग्रीन नेल पेंट का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं। एक नेल पर रेड, दूसरे पर ग्रीन, या फिर दोनों रंगों को एक ही नेल पर ग्रेडिएंट पैटर्न में लगाएं।

स्टोन स्टडेड नेल्स

अगर आपको ग्लैमरस और फेस्टिव लुक चाहिए तो नेल पेंट के ऊपर छोटे-छोटे स्टोन्स या बीड्स चिपकाकर डिजाइन बनाएं। लाल बेस के साथ गोल्डन, सिल्वर या ग्रीन स्टोन्स खूबसूरत लगते हैं।

फ्लोरल और मंडला आर्ट

मेहंदी डिजाइन की तरह ही मंडला और फ्लोरल पैटर्न नेल आर्ट में भी खूब पसंद किए जाते हैं। रेड बेस पर व्हाइट, गोल्डन या ब्लैक कलर से मंडला आर्ट बनाने से आपके हाथ बेहद आकर्षक दिखेंगे।

ग्लिटर ओम्ब्रे लुक

नेल के ऊपर से नीचे की ओर ग्लिटर का शेडिंग इफेक्ट (ओम्ब्रे) बहुत फेस्टिव और मॉडर्न लुक देता है। लाल और गोल्डन का ओम्ब्रे नेल आर्ट तीज के पारंपरिक अंदाज में भी स्टाइलिश टच जोड़ देगा।

राखी के दिन लगाएं इन ट्रेडिशनल नेल आर्ट डिजाइन्स से अपने लुक में चार चांद