Jun 07, 2025

कौन है नागार्जुन के घर की बहू Zainab Ravdjee?

गुंजन शर्मा

टॉलीवुड अभिनेता अखिल अक्किनेनी ने शुक्रवार को जैनब रावजी के साथ शादी कर ली।

इनकी शादी में करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए।

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

लोगों के मन में सवाल है कि आखिर नागार्जुन के घर की बहू कौन हैं और क्या करती हैं।

ज़ैनब रावजी उद्योगपति ज़ुल्फ़ी रावजी की बेटी हैं।

वो ज़ेडआर रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन ज़ैन रावजी की बहन भी हैं।

वो एक आर्टिस्ट हैं और हाल ही में उन्होंने हैदराबाद में अपने कलेक्शन ‘रिफ्लेक्शंस’ की एक एग्जीबिशन भी लगाई थी।

वो अपनी आर्ट्स और क्रिएटिविटी के लिए जानी जाती हैं।

लंदन में पंजाबी सिंगर की जगुआर में तोड़फोड़, कीमती चीजें ले गए चोर