Apr 16, 2025

टॉप 7 फिल्में, श्रीदेवी के करियर में रहीं सुपरफ्लॉप, सलमान-शाहरुख भी नहीं बचा पाए

राहुल यादव

श्रीदेवी की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो उनके करियर में फ्लॉप रहीं और उनको सलमान-शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार्स का स्टारडम भी नहीं बचा पाया। देखिए लिस्ट...

आर्मी

शाहरुख खान और श्रीदेवी स्टारर फिल्म 'आर्मी' 1996 में आई थी और ये फिल्म फ्लॉप रही थी।

चांद का टुकड़ा

1994 में रिलीज हुई फिल्म 'चांद का टुकड़ा' में श्रीदेवी के साथ सलमान खान भी थे। लेकिन, फिर भी ये फ्लॉप साबित हुई थी।

मिस्टर बेचारा

श्रीदेवी की फिल्म 'मिस्टर बेचारा' भी फ्लॉप रही थी। इसमें उनके साथ अनिल कपूर और नागार्जुन जैसे स्टार थे, जिसका स्टारडम भी इसे नहीं बचा पाया।

हिम्मतवाला

गुजरे जमाने में श्रीदेवी और जितेंद्र ने एक बढ़कर एक हिट दी थी। लेकिन, उनकी फिल्म 'हिम्मतवाला' फ्लॉप रही थी मगर इसके गाने हिट थे और जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था।

कलाकार

फिल्म 'कलाकार' में श्रीदेवी लीड एक्टर के तौर पर नजर आई थीं। लेकिन, उनकी ये फिल्म भी फ्लॉप रही थी।

कौन सच्चा कौन झूठा

श्रीदेवी और ऋषि कपूर की जोड़ी भी हिट रही थी। लेकिन, इस जोड़ी की फिल्म 'कौन सच्चा कौन झूठा' फ्लॉप साबित हुई थी।

मेरी बीवी का जवाब नहीं

श्रीदेवी और अक्षय कुमार की फिल्म 'मेरी बीवी का जवाब नहीं' बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।

अक्षय कुमार से आर. माधवन तक, केसरी 2 में किस किरदार में नजर आएंगे ये सितारे