TMKOC को लेकर 'बबीता जी' ने दी गुड न्यूज

Jul 01, 2025, 03:32 PM
Photo Credit : ( munmun Dutta/insta )

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को लेकर काफी समय से चर्चा है कि उन्होंने इस शो को छोड़ दिया है।

Photo Credit : ( munmun Dutta/Insta )

फैंस के लिए ये किसी झटके से कम नहीं है। ये चर्चा तब शुरू हुई जब शो के हॉरर ट्रैक में नजर नहीं आईं। इस सीक्वेंस से उन्हें गायब देखा गया।

Photo Credit : ( munmun Dutta/Insta )

ऐसे में अब जब शो छोड़ने की चर्चा ने तेजी पकड़ी तो एक्ट्रेस ने भी बिना और देरी किए इस पर चुप्पी तोड़ी। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर रूमर्स का सच बताया।

Photo Credit : ( munmun Dutta/Insta )

मुनमुन दत्ता शो की शूटिंग कर रही हैं। वो बबीता जी के रोल में हैं। सेट पर मेकअप वैन में तैयार होते हुए नजर आती हैं। कैमरे में वो डायलॉग भी बोलती हैं।

Photo Credit : ( munmun Dutta/Insta )

'बबीता जी' का ये वीडियो देख फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। इस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'अफवाहें हमेशा सही नहीं होती हैं।'

Photo Credit : ( munmun Dutta/Insta )

मुनमुन दत्ता के वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और अफवाहों पर विराम लगने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है।

Photo Credit : ( munmun Dutta/Insta )

गौरतलब कि मुनमुन दत्ता 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ पहले दिन से बनी हुई हैं। जेठालाल के साथ उनकी केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद करते हैं।

Photo Credit : ( munmun Dutta/Insta )

मुनमुन के अलावा शो छोड़ने की खबरों पर प्रोड्यूसर असित मोदी का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने साफ कहा कि एक्ट्रेस शो के साथ बनी हुई हैं।

Photo Credit : ( munmun Dutta/Insta )