परेश रावल इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में परेश रावल की फिर से वापसी हो रही है जिसके बाद दर्शक काफी उत्साहित हैं।
परेश रावल ने स्वरूप संपत से शादी की है जो फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेसेस में से एक और मिस इंडिया रह चुकी हैं।
स्वरूप संपत बेहद ही खूबसूरत हैं और अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं।
परेश रावल को स्वरूप संपत से पहली नजर में ही प्यार हो गया था।
साल 1975 में परेश रावल स्वरूप संपत के इस तरह दीवाने थे कि उन्होंने अपने दोस्तों से कहा था कि एक दिन वह उनसे शादी जरूर करेंगे।
परेश रावल और स्वरूप संपत ने शादी से पहले करीब 12 साल तक डेट किया था।
दोनों ने साल 1987 में शादी कर ली। फिलहाल स्वरूप फिल्मी और चकाचौंध की दुनिया से दूर हैं।
स्वरूप संपत का ज्यादातर वक्त समाज सेवा में गुजरता है। फिलहाल वो दिव्यांग बच्चों को एक्टिंग सिखाती हैं।
स्वरूप संपत लेखिका भी हैं। वो कई किताबें लिख चुकी हैं।