Jun 09, 2025

वो शौक जिसके लिए सोनम कपूर वेटर की नौकरी करने के लिए हुई थीं मजबूर

Vivek Yadav

बॉलीवुड की स्टार अदाकाराओं में से एक सोनम कपूर को सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस माना जाता है।

सोनम कपूर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। फिलहाल इस वक्त एक्ट्रेस अपनी मदरहुड लाइफ एंजॉय कर रही हैं।

सोनम कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनके लाइफ से जुड़े एक किस्से के बारे में:

ये बहुत ही कम लोगों को पता है कि सोनम कपूर इतने बड़े स्टार अनिल कपूर की बेटी होने के बाद भी वेटर की नौकरी कर चुकी हैं।

वेटर की नौकरी का खुलासा सोनम कपूर ने खुद ही अनुपम खेर के शो में किया था।

दरअसल, 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए सोनम कपूर सिंगापुर चली गईं।

अदाकार के अनुसार उन दिनों उन्हें ज्यादा पॉकेट मनी नहीं मिलती थी।

इसके साथ ही उन दिनों सोनम कपूर फास्ट फूड खाने की शौकीन थीं। ऐसे में कुछ दिनों तक उन्होंने सिंगापुर के मेक्सिकन रेस्टोरेंट में वेटर की जॉब की थी।

फिल्मों से क्यों दूर हैं गोविंदा, पत्नी सुनीता आहूजा ने बताई वजह