Jul 11, 2025

'मेरी बेबी की पहली फिल्म आ गई', शनाया के डेब्यू पर इमोशनल हुईं मां महीप कपूर

Rajshree Verma

शनाया कपूर ने रखा इंडस्ट्री में कदम

कपूर खानदान की बेटी शनाया कपूर भी अब इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई को रिलीज हुई।

विक्रांत मैसी संग आईं नजर

इस फिल्म में शनाया कपूर अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई हैं।

महीप कपूर हुईं इमोशनल

अब बेटी का डेब्यू देख शनाया की मां महीप कपूर इमोशनल हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया।

शेयर की बचपन की तस्वीरें

महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शनाया संग उनकी बचपन की कई तस्वीरें शेयर की।

कैप्शन में लिखी ये बात

फोटो शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मेरे बच्चे की पहली फिल्म सिनेमाघरों में आ गई है।

महीप बोलीं भगवान दयालु हैं

उन्होंने आगे लिखा कि भगवान दयालु हैं। 'आंखों की गुस्ताखियां' आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।

सेलेब्स ने किया रिएक्ट

महीप के इस पोस्ट पर संजय कपूर समेत कई सेलेब्स ने प्यार लुटाते हुए रिएक्ट किया।

‘हम हार नहीं मानेंगे’, गोलीबारी के बाद कपिल शर्मा के कैफे ने जारी किया पहला स्टेटमेंट