Jun 02, 2025

पिता की मौत के बाद साल भर तक पंकज त्रिपाठी ने नहीं साइन की थी कोई भी फिल्म

Rajshree Verma

2023 में हुआ अभिनेता के पिता का निधन

पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन साल 2023 में हुआ था। अब एक्टर ने बताया है कि पिता के निधन के बाद वह एक साल के करियर ब्रेक पर चले गए थे।

एक साल तक नहीं साइन की एक भी फिल्म

इस दौरान उन्होंने एक साल तक एक भी फिल्म साइन नहीं की। हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए पंकज ने कहा, "मैंने खुद पर काम करने, शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक होने के लिए समय निकाला।

एक्टर ने किया वजन कम

मैंने अपना वजन कम किया है। मैं हफ्ते में 6 दिन, दिन में 3 घंटे कसरत करता था। मैंने यात्राएं भी की। ऐसी यात्राएं जिन्हें मैं लंबे समय से टाल रहा था।

सबको कहते थे ये बात

इसके साथ ही पंकज त्रिपाठी ने यह भी स्वीकार किया कि उस समय वह व्यस्त नहीं थे, लेकिन वह सभी को बताते रहे कि वह व्यस्त हैं।

आत्मनिरीक्षण करने के लिए लिया समय

ऐसे में उस समय का इस्तेमाल उन्होंने आत्मनिरीक्षण करने, मानसिक और शारीरिक रूप से ठीक होने के लिए किया।

अभिनय से ऊब गए थे पंकज त्रिपाठी

एक्टर ने आगे कहा, "मैंने सोचा यह सही नहीं हो सकता। मुझे यह पेशा (एक्टिंग) बहुत पसंद है। मैंने यहां तक ​​पहुंचने के लिए बहुत सारे त्याग किए हैं।

शूटिंग खत्म होने का करते थे इंतजार

अगर मैं पूरे दिन सिर्फ शूटिंग खत्म होने के इंतजार में बिता रहा हूं, तो कुछ गड़बड़ है। इसलिए मैंने ब्रेक लिया।"

जब ऑडिशन के बहाने कास्टिंग काउच का शिकार हुईं जेमी लीवर