Apr 23, 2025

पहलगाम हमला, 2 दिन पहले वहीं हनीमून पर थीं अनुराग कश्यप की बेटी, बोलीं- 'पागलपन है ये'

राहुल यादव

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले ने सभी को हिलाकर रख दिया है। इस पर लोगों समेत सेलेब्स तक के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी ने इस पर रिएक्शन दिया है।

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप पहलगाम में आतंकी हमले की घटना से शॉक्ड हैं। उन्होंने बताया कि वो अभी हाल ही में हनीमून से लौटी हैं।

आलिया ने पहलगाम आतंकी हमले की घटना को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की और इसमें बताया वो दो दिन पहले कश्मीर में ही हनीमून इन्जॉय कर रही थीं।

अनुराग कश्यप की बेटी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'ये पागलपन है। हम बस दो दिन पहले ही उस जगह पर थे। मैं घायलों की सलामती की दुआ करती हूं। उनके परिवार इस क्षति से जूझ रहे हैं।'

आलिया ने पोस्ट में कश्मीर वैली में हुई आतंकी घटना को दिल तोड़ देने वाली घटना बताया है। उनकी पोस्ट वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि आलिया कश्यप ने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से 11 दिसंबर, 2024 को भारतीय रीति-रिवाज के साथ फेरे लिए थे। ऐसे में शादी के कुछ महीने बाद वो कश्मीर घूमने गईं।

आलिया का कश्मीर में ये दूसरा हनीमून था। उन्हें पहलगाम की वादियों में पति संग मौज-मस्ती करते हुए देखा गया था। वो हसबैंड संग रोमांटिक भी दिखी थीं।

आलिया ने सोशल मीडिया पर हनीमून की तस्वीरों को भी शेयर किया था, जिसमें उन्हें पति के साथ लिपलॉक करते हुए भी देखा गया था। अब उसी वादियों में कायरों ने हमला किया और 28 मासूम को मौत के घाट उतार दिया।

90s की गर्ल्स का क्रश है ये सुपरमॉडल, 59 साल की उम्र में दिखते हैं यंग