Apr 10, 2025
भोजपुरी में इन दिनों एक गाने को लेकर खूब विवाद हो रहा है। इसका कनेक्शन मेरठ के सौरभ हत्याकांड के ब्लू ड्रम से है।
जहां सोशल मीडिया पर लोग भोजपुरी के इस गाने की आलोचना कर रहे हैं वहीं, अब 'बिग बॉस' फेम मनीषा रानी ने इस पर गुस्सा जाहिर किया है।
मनीषा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कहती हैं, 'एक भोजपुरी म्यूजिक चैनल है, जिनके एक गाना बनाया है। ड्रम में राजा।'
मनीषा रानी कहती हैं, 'ये गाना उस घटना से प्रेरित होकर बनाया गया है, जो हाल ही में ड्रम वाला केस हुआ था। इसने वैसा सॉन्ग ही बना दिया। तुमको शर्म आनी चाहिए।'
'यहां पर किसी का जान चला गया है। इतना सीरियस टॉपिक है और आप लोग इस टॉपिक को मजाक बना दिए हैं। उस घटना के बाद मैंने बहुत से कॉन्टेंट क्रिएटर को देखा।'
मनीषा रानी आगे कहती हैं, 'लोग ड्रम वाले केस पर फनी वीडियो बनाते हैं। कल के दिन आपके घर में कोई मर जाए और वो ट्रेंड करे तो आप उस पर भी वीडियो बनाएंगे।'
'कभी आप उस जगह पर अपने आपको रखकर देखिए। उसके परिवारवाले जब इस फनी वीडियो को देखते होंगे तो उनको कैसा लगता होगा। सिर्फ व्यूज पाने के लिए कुछ भी कर रहे हैं।'
अंत में मनीषा रानी ने सरकार से अपील की, 'मैं अनुरोध करती हूं कि ऐसे चैनल्स को बैन कर देना चाहिए। ऑडियंस भी अच्छी चीज को सपोर्ट करें। लोगों में इंसानियत खत्म हो गई है। आप लोगों को शर्म आनी चाहिए।'
‘वो हमारे अंदर ही है…’, ब्रेकअप रूमर्स के बीच बोलीं तमन्ना भाटिया