बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर चर्चा में हैं। इसे जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
जान्हवी कपूर 'परम सुंदरी' के जरिए सिद्धर्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। इस जोड़ी को फैंस देखने से लिए एक्साइटेड हैं।
अब तक 'परम सुंदरी' के दो गाने 'परदेसिया' और 'भीगी साड़ी' में रिलीज किए जा चुके हैं। फैंस इनके दीवाने हो गए हैं। वहीं, एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।
प्रमोशन के बीच ही एक्ट्रेस का फूलों वाली साड़ी में लेटेस्ट लुक वायरल हो रहा है, जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।
जान्हवी के साड़ी वाले लुक पर फैंस की निगाहें थम गई हैं। 'भीगी साड़ी' गाने की रिलीज के बाद जान्हवी को यूनिक साड़ी में देखा गया।
एक्ट्रेस की इस साड़ी में फैब्रिक नहीं बल्कि ताजे और एकदम फ्रेश फ्लॉवर का काम किया गया है। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है।
जान्हवी कपूर को रजनीगंधा के फूलों से बने पल्लू में लिपटा देखा गया। फूलों को एक जाल के रूप में सजाया गया था, जो उनके लुक खास बना रहा था।
इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस स्लीवलेस ब्लाउज और न्यूड टोन का मेकअप चुना है। साथ लंबे खुले बाल उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।