Jun 18, 2025

कैंसर के बाद उगे छोटे बालों का हिना खान ने बनाया क्यूट हेयरस्टाइल

गुंजन शर्मा

हिना खान की ब्रेस्ट कैंसर में जो कीमोथैरेपी हुई थी, उसमें उनके बाल झड़ने लगे थे।

जिसके बाद उन्होंने खुद सारे बाल शेव कर दिए थे।

अब हिना के नए बाल आए हैं और उनके साथ उन्होंने क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं।

हिना ने छोटी-छोटी दो चोटी बनाई हैं और लिखा है- "उफ ये छोटी-छोटी खुशियां।"

हिना खान हाल ही में दुल्हन बनी हैं।

उन्होंने अपने खास दिन पर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी।

जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

हिना के फैंस उनके लिए बहुत खुश हैं।

हिना की शादी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से हुई है, जो उनके मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहे।

लिवर की बीमारी से कैसे लड़ रही हैं सना मकबूल, खुद की इस बारे में बात