Apr 10, 2025
कुछ दिनों पहले टीवी एक्ट्रेस सौम्या ने यह जानकारी दी थी कि वह मां बनने वाली हैं और अब गौहर खान ने भी फैंस को खुशखबरी दी है।
गौहर खान ने अपने पति जैद दरबार के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि वह प्रेग्नेंट हैं।
गौहर-जैद एक वीडियो में सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर और थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो के लास्ट में एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। अब वीडियो देखने के बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।
वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि बिस्मिल्लाह, आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है। प्यार फैलाकर दुनिया को इशारो पर नचाओ।
बता दें कि गौहर और जैद ने 2020 को शादी की। इस कपल के निकाह में परिवार और दोस्त मौजूद थे।
इसके बाद 2023 में एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे जेहान का स्वागत किया और अब 41 की उम्र में गौहर दोबारा मां बनने वाली हैं।
‘शर्म आनी चाहिए…’, ब्लू ड्रम पर बने भोजपुरी गाने पर मनीषा रानी ने लगाई फटकार