'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम मनीषा रानी अपने स्टाइल और अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनकी मासूमियत को काफी पसंद किया जाता है।
मनीषा की एक्टिंग के साथ ही लोग उनके चुलबुले अंदाज के भी दीवाने हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। ऐसे में अब वो बाली में छुट्टियां मना रही हैं।
मनीषा रानी ने बाली की फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर कर बवाल मचा दिया है। उनका लेटेस्ट लुक इंटरनेट यूजर्स पर कहर बरपा रहा है।
फोटोज में एक्ट्रेस को ब्लू प्रिंटेड आउटफिट में समंदर और पूल के किनारे पोज दिया है। इसमें उनका लुक देखकर फैंस उन पर दिल हार गए हैं।
मनीषा की फोटोज पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'बाली फीका पड़ गया।' दूसरे ने लिखा, 'परफेक्ट लुक।' इसी तरह से लोग खूब कमेंट्स कर तारीफ कर रहे हैं।
मनीषा ने फोटोज शेयर कर फनी कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मुंह तो बंद करो।'
आपको बता दें कि मनीषा रानी की आज बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 13.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।