Jun 17, 2025

'बिग बॉस 19' में नजर आएंगे ये भोजपुरी स्टार! जानिए कौन हैं

राहुल यादव

सलमान खान का शो 'बिग बॉस' का अपकमिंग सीजन 19 काफी चर्चा में है। शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं।

ऐसे में अब एक भोजपुरी के स्टार के नाम को लेकर चर्चा हो रही है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वह 'बिग बॉस 19' में नजर आने वाले हैं।

ये कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी के स्टार एक्टर और सिंगर नीलकमल सिंह हैं। टेलीचक्कर ने सोर्स के हवाले से कंफर्म किया है कि वह इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं।

टेलीचक्कर के अनुसार, सोर्स ने बताया कि नीलकमल को शो के लिए अप्रोच किया गया था और अब वह इस शो के लिए कंफर्म कंटेस्टेंट भी हो गए हैं।

हालांकि, नीलकमल सिंह या फिर शो के मेकर्स की ओर से अब तक इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

अगर नीलकमल सिंह के बारे में बात की जाए तो वह भोजपुरी में पवन सिंह, खेसारी लाल, अक्षरा सिंह जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।

आपको बता दें कि भोजपुरी का ब्लॉकबस्टर सॉन्ग 'मरून कलर सड़िया' को भी कल्पना पटवारी के साथ नीलकमल सिंह ने ही गाया था। उन्हें इंडस्ट्री का हिप-हॉप सिंगर और भोजपुरी का हनी सिंह भी कहा जाता है।

नीलकमल सिंह ने सनी लियोनी और आकांक्षा पुरी जैसे स्टार्स के साथ काम किया है। वह दोनों एक्ट्रेस को अपने गाने पर नचा चुके हैं।

58 की उम्र में भी यंग दिखने के लिए माधुरी दीक्षित पीती हैं ये खास स्मूदी, जानिए रेसिपी