Apr 08, 2025

'पुष्पा' से पहले अल्लू अर्जुन की ये 9 फिल्में काट चुकी हैं गदर, जानें कलेक्शन

Vivek Yadav

अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्में

अल्लू अर्जुन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। 'पुष्पा' भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। आइए जानते हैं उनकी 100 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली फिल्में।

येवदु (Yevadu)

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म येवदु सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म का बजट करीब 35 करोड़ रुपये था और बॉक्स ऑफिस पर इसने करीब 61.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। (Prime Video)

रेस गुर्रम (Race Gurram)

रेस गुर्रम का बजट 52 करोड़ रुपये था और सिनेमाघरों में इस फिल्म ने करीब 101 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ श्रुति हासन भी थीं। (Prime Video)

सन ऑफ सत्यमूर्ति (S/O Satyamurthy)

फिल्म सन ऑफ सत्यमूर्ति को बनाने में करीब 40 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने करीब 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। (Jio Hotstar)

सराइनोडु (Sarrainodu)

साल 2016 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म सराइनोडु को बनाने में मेकर्स ने 50 करोड़ रुपये खर्च किया था। बॉक्स ऑफिस इस फिल्म ने करीब 125 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। (Sun NXT)

दुवदा जगन्नाधम (DJ: Duvvada Jagannadham)

साल 2017 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक दुवदा जगन्नाधम भी थी। फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये था और कलेक्शन करीब 150 करोड़ रुपये का हुआ था। (Prime Video)

ना पेरू सूर्या (Naa Peru Surya)

करीब 55 करोड़ रुपये में बनी फिल्म 'सूर्य द सोल्जर' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। (zee5)

अला वैकुंठपुरमलो (Ala Vaikunthapurramuloo)

अला वैकुंठपुरमलो साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस करीब 262 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। (Netflix)

पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise)

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा द राइज का बजट 200 से 250 करोड़ के बीच था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 360 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था।

पुष्पा 2: द रूल

अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: 2 द रुल' है। फिल्म को बनाने में करीब 400 करोड़ रुपये का खर्च हुआ था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 1800 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

बड़े एक्टर नहीं दिलवाले भी हैं अल्लू अर्जुन, दिल खोलकर करते हैं दान