Apr 08, 2025
दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार कलाकारों में से एक अल्लू अर्जुन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।
अभिनेता जितने अच्छे कलाकार हैं उतने ही बेहतरीन एक इंसान भी हैं। अल्लू अर्जुन जरूरतमंदों के लिए हमेशा आगे रहते हैं और दिल खोलकर दान करते हैं। आइए जानते हैं उन्होंने कब-कब दान किया है:
अभिनेता की जो भी फिल्म बॉक्स ऑफिस सुपरहिट होती है उसके लिए उन्हों फीस के रूप में जो रकम मिलती है उसका कुछ हिस्सा वो डोनेट कर देते हैं।
अल्लू अर्जुन ने जब ब्रेन ऑफ आंध्रा टीवी प्रोग्राम जीता था तब अभिनेता ने जीती हुई राशि को डोनेट कर दिया था।
वहीं, हुदहुद साइक्लोन में पीड़ितों के लिए भी अभिनेता ने 20 लाख रुपये दान किया था।
वहीं, साल 2024 में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आई विनाशकारी बाढ़ की चपेट में हजारों लोग विस्थापित हुए थे। इस दौरान भी पीड़ितों की मदद के लिए अल्लू अर्जुन आगे आए थे।
अल्लू अर्जुन ने पीड़ितों की मदद के लिए दोनों राज्यों के सीएम राहत कोष में एक करोड़ रुपये का दान किया था।
इससे पहले साल 2019 में अल्लू अर्जुन ने आंध्र प्रदेश के श्री रामलिंगेश्वर मंदिर के विकास और जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रुपये दिए थे।
6 सालों से काम को तरसे करण पटेल, बताया नहीं ऑफर हुआ एक भी टीवी शो