May 21, 2025

कान्स 2025 में अदिति राव हैदरी ने रेड साड़ी में बिखेरे जलवे, मांग में सिंदूर किया फ्लॉन्ट

राहुल यादव

अदिति राव हैदरी का कान्स फिल्म फेस्टिवल से लुक सामने आया है। उन्होंने एक बार फिर से रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है।

अदिति राव हैदरी ने शादी के बाद पहली बार पति सिद्धार्थ के नाम का सिंदूर फ्लॉन्ट किया है। इस बार उनका सबसे हटकर और बेहद ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला।

कान्स के लिए एक्ट्रेस ने इस बार रेट्रो लुक चुना। वो रेड कलर की प्लेन साड़ी में कमाल की लगी हैं।

अदिति ने ब्लू पट्टी वाली रेड साड़ी के साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया था। उनकी इस साड़ी को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है।

इसके साथ ही अदिति राव हैदरी ने गोल्डन चोकर नेकलेस भी कैरी किया था। कानों में गोल्डन स्टड्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।

अदिति ने अपने लुक को परफेक्ट करने के लिए खास जूलरी कैरी नहीं की है। एकदम सिंपल और सहज दिखीं, जिसमें उनकी खूबसूरती से नजरें हटा पाना भी काफी मुश्किल रहा।

अदिति राव हैदरी को पहली बार मांग में सिंदूर फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर और रेड लिपस्टिक ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

फैंस अदिति के इस लुक को देखकर फिदा हो गए हैं। उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। कइयों ने तो उनको लाल परी तक बता दिया।

जान्हवी कपूर का Cannes 2025 लुक देख याद आईं श्रीदेवी