1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचने के बाद अब सोने के दाम में गिरावट जारी है।
आज 1 मई 2025 को सोने का दाम फिर लुढ़का है। अगर आप गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं तो जान लें आज का लेटेस्ट भाव क्या है।
हम आपको बता रहे हैं आज देश में 18K, 22K, 24K सोने के भाव के बारे में...
भारत में आज (1 मई 2025) 24 कैरेट सोने का दाम 9,573 रुपये प्रति ग्राम है।
22 कैरेट सोने का भाव 8,775 रुपये प्रति ग्राम है।
जबकि 18 कैरेट गोल्ड का रेट 7,180 रुपये प्रति ग्राम है।
पिछले कुछ हफ्तों में गोल्ड के रेट में तेजी से इजाफा हुआ है लेकिन फिर भी महंगाई के दौर में यह सबसे सुरक्षित निवेश बना हुआ है।
भारत में सोने को हमेशा से समृद्धि का प्रतीक माना जाता रहा है और घरों में इसे मुसीबत के समय काम आने वाली संपत्ति के तौर पर भी देखा जाता है।