Apr 30, 2025

बात-बात पर परमाणु हमले की धमकी देने वाले पाकिस्तान का रक्षा बजट जान रह जाएंगे हैरान

Nitesh Dubey

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई। इस आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार माना जा रहा है। वहीं तनाव बढ़ने पर भारत को पाकिस्तान के कई मंत्री न्यूक्लियर बम की धमकी दे रहे हैं।

बात-बात पर न्यूक्लियर बम की धमकी देने वाले पाकिस्तान के रक्षा बजट को अगर आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। पाकिस्तान का रक्षा बजट भारत के रक्षा बजट के मुकाबले 9 गुना कम है।

पाकिस्तान अब तक भारत से जितने भी युद्ध लड़ा है, सब में उसे मुंह की खानी पड़ी है, लेकिन वह फिर भी नहीं मानता।

रक्षा खर्च में भारत के आसपास भी नहीं पाकिस्तान

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने पिछले साल अपनी सेना पर 86.1 अरब डॉलर खर्च किया। जबकि पाकिस्तान ने 10.2 अरब डॉलर खर्च किया।

परमाणु हथियारों में भारत टॉप पर

अगर हम परमाणु हथियारों की बात करें तो भारत के पास 172 परमाणु हथियार है जबकि पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं।

सैन्य शक्ति में भारत का मुकाबला नहीं

पाकिस्तान सैन्य शक्ति के मामले में भारत के आसपास भी नहीं है। भारत से हर युद्ध पाकिस्तान हार चुका है।

1971 में पाक की हुई थी करारी हार

1971 की जंग में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी और बांग्लादेश नया देश बना था। तब पाकिस्तान के 90 हजार से अधिक सैनिकों ने सरेंडर किया था।

पाक सैन्य अधिकारियों पर लगते रहे हैं भ्रष्टाचार के आरोप

पाकिस्तान की सेना के अधिकारियों पर कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं। वहां के नेता खुलेआम आरोप लगाते रहे हैं।

लखटकिया हुआ सोना, मिडिल क्लास का निकला दम!