दुनिया की प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन ने भारत के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट रिलीज की है।
Forbes के मुताबिक, भारत में फिलहाल 205 अरबपति शख्स हैं। अडानी भारत के टॉप-3 अमीरों में शामिल हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स हैं। जबकि अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी देश के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति हैं।
जी हां, फोर्ब्स की सूची में गौतम अडानी को दूसरे नंबर पर जगह दी गई है।
फोर्ब्स के अनुसार, गौतम अडानी की कुल संपत्ति 67 बिलियन डॉलर आंकी गई है।
दुनिया के सबसे बड़े रईसों की लिस्ट में अडानी का नंबर 24वां है। यानी वह दुनिया के 24वें सबसे अमीर शख्स है
अडानी ग्रुप की कई कंपनियां अलग-अलग क्षेत्रों में काम करती हैं जैसे कि ऊर्जा, बंदरगाह, हवाई अड्डे, खनन, डेटा सेंटर, खाद्य प्रसंस्करण और हरित ऊर्जा।
अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में 2023 में Hindenburg रिपोर्ट के बाद गिरावट आई थी, लेकिन 2024–25 में काफी रिकवरी देखी गई है।