VIDEO: देर से पहुंची तो विमान पकड़ने के लिए रनवे पर दौड़ने लगी महिला
एक महिला एयरपोर्ट पर देर से पहुंची जिसकी वजह से उसकी प्लाइट छूट गई। लेकिन फ्लाइट छूटने के बाद यह महिला विमान पकड़ने के लिए रनवे पर दौड़ने लगी। इंडोनेशिया के बाली एयरपोर्ट पर इस महिला ने यह अजीबोगरीब हरकत की है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि यह वीडियो […]

एक महिला एयरपोर्ट पर देर से पहुंची जिसकी वजह से उसकी प्लाइट छूट गई। लेकिन फ्लाइट छूटने के बाद यह महिला विमान पकड़ने के लिए रनवे पर दौड़ने लगी। इंडोनेशिया के बाली एयरपोर्ट पर इस महिला ने यह अजीबोगरीब हरकत की है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि यह वीडियो कुछ दिनों पुराना है। इस महिला का नाम हाना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 18 नवंबर को इस महिला को बाली एयरपोर्ट से जकार्ता के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। लेकिन वो सही समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाई।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में बाली एयरपोर्ट के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि फ्लाइट छूटने से इस महिला को तीन फोन किए गए थे लेकिन इस महिला ने किसी का भी जवाब नहीं दिया। फ्लाइट के टेक ऑफ होने से 10 मिनट पहले महिला सुरक्षा घेरा तोड़कर बोर्डिंग गेट पार कर गई और प्लेन की तरफ भागने लगी। बजाए इसके की वो अगली प्लाइट का इंतजार करती यह महिला रनवे पर दौड़ने लगी। महिला की इस हरकत को देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
रनवे के पास मौजूद अधिकारियों ने तुरंत इस महिला को पकड़ लिया। नाराज महिला एयरपोर्ट अधिकारियों पर भी अपना गुस्सा उतराने लगी। हालांकि आधिकारियों ने जब उसे वहां पकड़ तब जाकर वहां हंगामा शांत हो सका। महिला के इस हरकत का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है।
Dapet dari IG orang. Kejadian di Denpasar. Ibu ini telat boarding & menerobos boarding gate berusaha mengejar pesawat. Kebayang nggak apa yang terjadi seandainya kedua petugas gagal menghentikan si ibu itu? pic.twitter.com/WxvmTy55NV
— Mas Goen | IG: @goenrock (@goenrock) November 18, 2018
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App