18 कैरेट गोल्ड से बने इस टॉयलेट के लिए 2-2 घंटे लाइन में लग रहे लोग, लगता है 1000 रुपए का चार्ज
यह टॉयलेट न्यूयॉर्क के मैनहेटन में पॉपुलर Guggenheim म्यूजियम में स्थित है।

दुनियाभर में शनिवार (19 नवंबर) को वर्ल्ड टॉयलेट डे मनाया गया था। लोगों ने इस दिन को खास तरीके से मनाने के लिए 18 कैरेट गोल्ड से बने टॉयलेट का इस्तेमाल करना चाहा। आलम यह रहा कि सोने से बने इस टॉयलेट के लिए लोगों को 2-2 घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। दरअसल यह टॉयलेट न्यूयॉर्क के मैनहेटन में पॉपुलर Guggenheim म्यूजियम में स्थित है। एक अनुमान के मुताबिक, इसे बनाने में करीब 1 मिलियन डॉलर से 1.7 मिलियन डॉलर (6.8- 11 करोड़ रुपए) का खर्च आया है। जिस रेस्टरूम में इसे रखा गया है वहां पहले चीनी मिट्टी की बनी टॉयलेट सीट रखी हुई थी। बाद में उस रेस्ट रूम में ही इस गोल्ड सीट को रखकर यूनिसेक्स टॉयलेट बना दिया गया।
ये हैं सुविधाएं :
म्यूजियम में रखे इस गोल्ड टॉयलेट को आम लोगों के तैयार किया है। म्यूजियम की टिकट लेकर अंदर जाने वाला कोई भी शख्स इसका इस्तेमाल कर सकता है। इसका यूज करने के लिए 15 डॉलर (लगभग 1000 रुपए) की एंट्री फीस लगती है, हालांकि इसके लिए लोगों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। टॉयलेट के लिए अलग से एक सिक्योरिटी गार्ड तैनात किया गया है, इसके अलावा एक सफाई कर्मचारी भी हर समय मौजूद रहता है जो हर इस्तेमाल के बाद इसकी सफाई करता है।
Ever wonder what it's like to pee in a solid 18 Karat gold toilet? Well, the #Guggenheim gives you that chance.It's real & it's spectacular. pic.twitter.com/JwBnslwZcg
— XY (@TheReal_CeeDee) October 16, 2016
ऐसे हुआ है तैयार:
इस टॉयलेट को इटली के आर्टिस्ट मौरिजियो कैटिलेन Maurizio Cattelan ने बनाया है। इसे म्यूजियम में महीनों पहले ही ले आया गया था। लेकिन इसके हिस्सों को एकसाथ जोड़ने में काफी वक्त लग गया। क्योंकि सोने को बाकी किसी धातु की तुलना में जोड़ना कठिन होता है। इस टॉयलेट सीट को बनाने के लिए प्राइवेट डोनर्स ने पैसे दिए हैं। इसे बनाने में कितने पैसे लगे हैं यह भी नहीं बताया गया है। इसे म्यूजियम में कबतक रखा जाएगा यह भी नहीं बताया गया है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।