Jan 30, 2026

सिर्फ कॉफी ही नहीं, पॉटी से दुनिया की महंगी चाय भी बनती है, जानिए जानवर का नाम

Archana Keshri

अक्सर जब दुनिया की सबसे महंगी चीजों की बात होती है, तो सबसे पहले कोपी लुवाक (Kopi Luwak) कॉफी का नाम आता है। यह कॉफी इंडोनेशिया में पाई जाने वाली सिवेट (Civet) नाम की बिल्ली जैसे दिखने वाले जानवर की पॉटी से तैयार की जाती है। सिवेट कॉफी बीन्स खाता है, उसके पाचन तंत्र से गुजरने के बाद ये बीन्स बाहर निकलती हैं।

Source: pexels

इन्हें साफ कर, भूनकर कॉफी बनाई जाती है। इसकी कीमत 20,000 से 50,000 रुपये प्रति किलो तक होती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसी तरह जानवरों की पॉटी से बनी एक चाय भी है, जो कीमत के मामले में कॉफी को भी पीछे छोड़ देती है।

Source: pexels

पांडा की पॉटी से बनी ‘पांडा डंग टी’

दुनिया की सबसे महंगी चाय का नाम है पांडा डंग टी (Panda Dung Tea)। यह चाय चीन के सिचुआन प्रांत के या’आन (Ya’an) पहाड़ी इलाके में तैयार की जाती है। इस चाय को उगाने के लिए विशालकाय पांडा की पॉटी को खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

Source: pexels

पांडा मुख्य रूप से बांस (Bamboo) खाता है, लेकिन उसका शरीर बांस के केवल करीब 30% पोषक तत्व ही अवशोषित कर पाता है। बाकी पोषक तत्व उसकी पॉटी में रह जाते हैं। इन्हीं पोषक तत्वों से भरपूर पॉटी का इस्तेमाल चाय की खेती में किया जाता है।

Source: pexels

क्यों इतनी महंगी है यह चाय?

यह चाय पहली बार अप्रैल 2012 में बाजार में आई थी। उस समय इसे दुनिया की सबसे महंगी चाय बताया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 50 ग्राम पांडा डंग टी की कीमत लगभग 3,500 डॉलर (करीब 2.5 लाख रुपये) तक बताई गई थी।

Source: pexels

यानी एक कप चाय की कीमत ही हजारों रुपये बैठती है। इसके प्रोड्यूसर और लोकल एंटरप्रेन्योर्स का कहना है कि यह चाय न सिर्फ खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। उनके अनुसार, यह पूरी तरह ऑर्गेनिक होती है, इसमें प्राकृतिक पोषक तत्व होते हैं, यह रीसाइक्लिंग और प्राकृतिक खाद के उपयोग की संस्कृति को बढ़ावा देती है।

Source: pexels

स्वाद और सेहत का दावा

पांडा डंग टी को लेकर दावा किया जाता है कि इसका स्वाद हल्का, मुलायम और हरी चाय से ज्यादा नेचुरल होता है। साथ ही इसे पीने से शरीर को एंटीऑक्सिडेंट्स और जरूरी मिनरल्स मिलते हैं। हालांकि, इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि यह आम लोगों की पहुंच से बहुत दूर है।

Source: pexels

लग्जरी और अनोखेपन का मेल

चाहे कोपी लुवाक कॉफी हो या पांडा डंग टी, ये दोनों चीजें इस बात का उदाहरण हैं कि दुनिया में लग्जरी सिर्फ स्वाद से नहीं, बल्कि कहानी और अनोखेपन से भी बनती है। जानवरों की पॉटी से बनी ये चीजें भले ही सुनने में अजीब लगें, लेकिन अमीरों और कलेक्टर्स के लिए ये स्टेटस सिंबल बन चुकी हैं।

Source: pexels

दिमाग और नजर की परीक्षा: क्या आप 9 सेकंड में यह ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व कर सकते हैं?